अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

 दुर्ग। आपसी रंजिश और अवैध संबंध के संदेह ने एक युवक पर जानलेवा हमले की घटना को जन्म दे दिया। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है, जब उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास युवक हेमंत निर्मलकर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल और बाद में शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस मामले में घायल के पिता परदेशी राम निर्मलकर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अंकित सिन्हा को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर संदेह था, जिसके चलते वह हेमंत से रंजिश रखता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

आरोपी का नाम :

1. अंकित सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद, हाल निवासी मांढर जिला रायपुर