झूठे केस में फसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

भिलाई। मैसेज को वायरल करने और झूठे केस में फसाने की की धमकी देकर 493000 रुपए ऐंठने वाली महिला को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।

प्रार्थी सेक्टर 9 भिलाई निवासी ने दिनॉक 24.08.25 को लिखित आवेदन पेश कर आरोपिया दुर्गा सिह के द्वारा उसे झूठे केश में फंसा देने, दोनों की बात को उसकी पत्नी को बताकर बदनाम करने, वाट्सअप को दिखाकर व SMS कर अपमानित करने एवं आत्महत्या करने की धमकी देकर दिनाक 07.08.25 से 15.08.25 तक कुल 4,93,000 रुपए की उगाही करने के संबंध में रिपोर्ट करने पर आरोपिया के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

FIR के बाद आरोपिया दुर्गा सिह को धारा 35(1) (b) (iv) BNSS का नोटिस तामिल कर अपने पक्ष रखने हेतु दिया गया, किन्तु आरोपिया अपने बचाव में कोई तथ्य या कागजात प्रस्तुत नहीं कर पायी। आरोपिया की पता साजी कर पुछताछ कर गवाहों के समक्ष मेमोरेंडम कथन लिया गया। अपने कथन में प्रार्थी से उसे उद्‌द्यापित कर कुल 4,93,000 रु. मांग कर लेना बतायी। आरोपिया दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा निवासी म.न. 48 स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला को अपराध सबूत पाए जाने से  दिनाक 25.08.25 को 15.30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर  न्यायालय पेश किया गया।

नाम पता आरोपिया :- दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा साकिन म.न. 48 स्मृतिनगर भिलाई थाना सुपेला