12 वर्षीय सात्विक समद्दार ने लॉन्च की हॉरर फैंटेसी बुक कॉस्मिक मॉन्स्टर, उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
12 वर्षीय सात्विक समद्दार ने अपनी पहली हॉरर फैंटेसी पुस्तक 'कॉस्मिक मॉन्स्टर' लॉन्च की। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शुभकामनाएं।

दुर्ग। भारतीय विद्या भवन रायपुर के 8वीं कक्षा के छात्र सात्विक समद्दार ने मात्र 12 साल की उम्र में अपनी पहली हॉरर फैंटेसी पुस्तक "कॉस्मिक मॉन्स्टर" लॉन्च कर साहित्य जगत में सनसनी मचा दी है। किताब के विमोचन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव स्वयं मौजूद रहे और सात्विक को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह किताब न केवल एक डरावनी और कल्पनाशील दुनिया में ले जाती है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण है कि प्रतिभा और जुनून उम्र की मोहताज नहीं होती। सात्विक की लेखन यात्रा छोटे-छोटे अध्यायों से शुरू हुई थी, जो अब एक पूरा उपन्यास बन चुकी है। "कॉस्मिक मॉन्स्टर" की कहानी, कथानक और सस्पेंस हर उम्र के पाठकों को बांध कर रखती है। यह पुस्तक Amazon, Flipkart, Play Store और Visen Book Stores पर उपलब्ध है।