रायपुर के बाल आश्रम में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दूसरा आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

आश्रम में काम करने वालों ने किया था दुष्कर्म

रायपुर के बाल आश्रम में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दूसरा आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार

माँ बनी नाबालिग की बच्चे के डीएनए से आरोपी का डीएनए हुआ हुआ मैच
रायपुर। रायपुर के एक बाल आश्रम में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप  हुआ था। इस मामले को करीब एक साल दबाकर रखा गया। मीडिया में खबर लीक होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। वहीं इस मामले में पिछले महीने एक युवक को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। अब डीएनए रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इसकी वजह से बच्ची मां बन गई थी। रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठौर से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से गिरफ्तार आरोपी का डीएनए मैच हुआ है। इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे ये तय हो गया कि इस केस में नाबालिग से गैंगरेप में दो लोग शामिल थे। हालांकि चर्चा दो से अधिक लोगों के शामिल होने की भी है। एक साल पहले हुए इस कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस क्लोज कर दिया गया था। मगर मीडिया में खबरों के बाद एक नए आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया, जिसका बच्चे बच्चे से मैच हुआ है। 

एक आरोपी को 6 माह पहले ही पुलिस कर चुका है गिरफ्तार
जिस आरोपी से बच्चे का डीएन मैच कर गया उसका नाम आदित्य खांडे है, ये अपने दोस्त अंजनी शुक्ला के साथ आश्रम में ही काम करता था। वहीं बच्ची का रेप किया। दोनों इस कांड में शामिल थे। इस कांड के करीब 6 महीने बाद अंजनी को पकड़ लिया गया था। मगर आदित्य फरार था। आदित्य से पुलिस आश्रम के प्रबंधन के संबंध में भी पूछताछ कर रही है क्योंकि जब बच्ची 6 महीने की प्रेग्नेंट हो गई तब प्रबंधन की ओर से केस दर्ज कराया गया था। तब तक मामला दबाकर रखा क्यों गया इसका जवाब अब तक साफ नहीं हो सका है।