दुर्ग नगर निगम का घेराव कर भाजपा ने किया जंगी प्रदर्शन, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने वोरा-बाकलीवाल पर किया कड़ा प्रहार

नगर निगम का काम करने वाले ठेकेदारों के कामों की जांच करके गुणवत्ताहीन कामों के लिए काली सूची में डालकर रिकवरी की जाय,  अरुण वोरा, महापौर और आयुक्त पर दर्ज हो आर्थिक अपराध का मामला- जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग नगर निगम का घेराव कर भाजपा ने किया जंगी प्रदर्शन, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने वोरा-बाकलीवाल पर किया कड़ा प्रहार

दुर्ग। पेयजल प्रदाय में नाकामी, अस्तव्यस्त कानून व्यवस्था, निम्न स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, बदहाल सड़कें, खराब सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक, पट्टा वितरण में नाकामी जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा लंगूरवीर वार्ड स्थित जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में जुटे, जहां से जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय के लिए पैदल मार्च किया गया। पटेल चौक, गांधी प्रतिमा होते हुए गौरवपथ स्थित नगर निगम कार्यालय के गेट पर हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी जिस पर चढ़कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घण्टों प्रदर्शन किया। घेराव करने निकले लोगों ने रास्ते भर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दुर्ग के विकास को रोकने और बेतहाशा भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। 

घेराव के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि शहर में निर्माण कार्य के बहाने विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की जुगलबंदी कमीशनखोरी को अंजाम दे रही है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए फंड जुगाड़ हो जाये। दुर्ग विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा मनमानेपूर्ण तरीके से कमीशनखोरी कर के ठेके बांटे जा रहे हैं जिसके चलते गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करके शासकीय धन को क्षति पहुंचाई जा रही है, ऐसे सभी ठेकेदार जिन्होंने विगत साढ़े 4 वर्षों में नगर निगम में काम किया है, सबके कामों की जांच होनी चाहिए और ऐसे ठेकेदारों को काली सूची में डालते हुए उनसे शासकीय धन की बर्बादी की वसूली की जाए। अरुण वोरा, महापौर और आयुक्त पर आर्थिक अपराध का मामला दर्ज होना चाहिए। दुर्ग शहर में विधायक द्वारा विकास कार्य जारी करवाने का दावा करना केवल दिखावा है इसके पीछे भ्रष्टाचार करना ही एकमात्र उद्देश्य है। प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं खराब सड़कों के कारण लोग गिरकर या तो गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं या मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं। 

 जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जनता अपना प्रतिनिधि समस्याओं के निराकरण के लिए चुनती है ना कि अपनी समस्याएं बढ़ाने के लिए। विधायक अरुण वोरा ने जनता की समस्याओं के निराकरण की बजाए अपने राजनीतिक कुनबे को बढ़ाने में ज्यादा ध्यान दिया चाटुकारिता करने वाले एक अकर्मण्य व्यक्ति को दुर्ग शहर का महापौर बना दिया जिसे कठपुतली की तरह वे इस्तेमाल करते है, परिणामस्वरुप दुर्ग की दुर्गति हो रही है। क्राइम रिपोर्ट में दुर्ग शहर सबसे ऊपर है, दुर्ग में माताओं बहनों से अनाचार, लूटपाट, हत्या, चोरी, डकैती के मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पट्टा वितरण के लिए आवेदन देने के बाद गरीबों की आंखें थक गई लेकिन अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की नींद नहीं खुली। शहर के 22 वार्डों में पेयजल के लिए माताएं-बहनें तरस रही हैं लेकिन केंद्र द्वारा भेजी गई अमृत जल मिशन की राशि में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार करके आज तक योजना को पूरा नहीं किया जा सका है। ठगड़ा बांध को लेकर किया जा रहा भ्रष्टाचार भी जगजाहिर है। दुर्ग की दुर्गति के लिए कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। 

जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अकर्मण्यता और झूठा दोषारोपण अब कांग्रेसी विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की पहचान बन चुके हैं, इन झूठे नेताओं को अब सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है। 

विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा और कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र यादव ने कहा कि उरला, वांबे आवास क्षेत्र, सिकोला बस्ती सिकोलाभाठा और शांतिनगर, तितुरडीह क्षेत्र ऐसे हैं, जो आज भी हमें ग्रामीण परिवेश की याद दिलाते हैं और इन सभी वार्डों की दुर्दशा का कारण नगर निगम के निष्क्रिय और अनुभवहीन महापौर धीरज बाकलीवाल और विधायक अरुण वोरा की जोड़ी है। 

पार्षद देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार और अरुण सिंह, डा. देवनारायण तांडी ने कहा कि घोषणावीर विधायक अरुण वोरा सौगात के नाम पर लोगों को सिर्फ लोकलुभावन लॉलीपॉप देकर लोगों की आस जगाते हैं और आस जगाने के बाद धोखा देते हैं। शहर के दोनों जनप्रतिनिधि जो सिर्फ और सिर्फ अपनी घोषणाओं के नाम से जाने जाते हैं। चेहरा चमकाने हेतु फोटोबाजी करने वाले इन नेताओं के पास विकास के नाम पर नगर निगम दुर्ग में एक धेला नहीं है क्योंकि भ्रष्टाचार कर कर के इन्होंने नगर निगम को खोखला कर दिया है। आने वाले दिनों के चुनाव में दुर्ग शहर की जनता इन दोनों अकर्मण्य नेताओं को जरूर घर बैठाएगी।

 घेराव प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कौशिक, अल्का बाघमार, दिनेश देवांगन, डॉ देवनारायण तांडी, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, केएस चौहान, अलका बाघमार, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, गजेंद्र यादव, मंडल प्रभारी संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, मदन वाढ़ई, चतुर्भुज राठी, दिव्या कलिहारी, अनूप गटागट, देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, श्याम शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, नरेश शर्मा, पोषण साहू, आसिफ अली सैय्यद, बानी सोनी, साजन जोसेफ, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, प्रीति श्रीवास्तव, प्रकाश साहू, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, अनिकेत यादव, आशुतोष मिलिंद, मुकेश बेलचंदन, बंटी चौहान, हिमांशु शुक्ला, डॉ. शरद अग्रवाल, रजा खोखर, दीपक सिन्हा, बंटी चौहान, रीता देवी सिंह, कविता तांडी, तारण देवांगन, नवीन सिंह पवार, राजेश वर्मा, मोहन बागुल, दीपक उमरे, शम्भू पटेल, वीरेंद्र तन्ना, अश्वनी चंदेल, अजय चंद्राकर, रोमनाथ साहू, हेमंत नेमा, टीकम साहू, सीमा तिडके, ममता देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
ठीक है
 राजा महोबिया 
जिला मीडिया प्रभारी दुर्ग
मो.नं. 8103015122