कोयला घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां कुर्क करने का आदेश

ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा, विशेष अदालत ने दी मंजूरी, पहले ED भी कर चुका है कार्रवाई

कोयला घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की 9 अवैध संपत्तियां कुर्क करने का आदेश

रायपुर में चर्चित कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन हुआ है। 2018 बैच के IAS अधिकारी समीर विश्नोई की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब अदालत ने उनकी 9 और संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दे दिया है।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW की जांच में सामने आया है कि समीर विश्नोई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच के दौरान करीब 4 करोड़ रुपये की 9 अचल संपत्तियों का पता चला, जिन्हें परिवार के सदस्यों और अलग-अलग फर्मों के नाम पर खरीदा गया था।

EOW ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था और विशेष न्यायालय में संपत्तियों को कुर्क करने के लिए आवेदन दिया। अदालत ने सभी तथ्यों को देखते हुए कुर्की का आदेश जारी कर दिया।