हरिशंकर होंगे भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला के जिला मंत्री

हरिशंकर होंगे भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला के जिला मंत्री

भिलाई। भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग के जिला बैठक में भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियन जैसे स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ महासंघ के अंतर्गत नगर निगम भिलाई, नगर निगम दुर्ग, नगर निगम रिसाली, बिजली कर्मचारी संघ महासंघ से दुर्ग भिलाई इकाई के पदाधिकारी, एनएसपीसीएल से संबध यूनियन, सफाई कर्मचारी संघ दुर्ग भिलाई, आंगनवाड़ी, निर्माणी, सुरक्षा कर्मचारी संघ, ठेका मजदूर संघ, भिलाई इस्पात मजदूर संघ भिलाई सहित संघ से संबद्ध विभिन्न यूनियन के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

परंपरानुसार संघ गीत से बैठक की शुरुआत हुई, बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ से शरद दुबे उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश विश्वकर्मा ने की.

बैठक की शुरुआत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

 दिनेश पांडेय प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ ने विशेष अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित में हमेशा कार्य करता है,‌ आज हम विश्व के प्रथम क्रमांक के मजदूर संगठन हैं हमें यहां रुकना नहीं है हमारी यात्रा निरंतर श्रमिकों की सेवा में राष्ट्र की सेवा में जारी रहेगी, जिले भर से आए पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि संगठित क्षेत्र में जहां हम मजबूती से कार्य कर रहे हैं।

आज हमें उतने ही तेजी से, उतने ही मजबूती से उतनी ही दृढ़ता से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए उनके जीवन स्तर में उत्कृष्टता लाने के लिए तेजी से कार्य करना है इसके लिए हमें न सिर्फ जिला स्तर पर बल्कि तहसील, पंचायत और गांव स्तर तक पहुंच कर लोगों की सेवा करनी है तभी सही मायने में राष्ट्र सेवा हो पाएगी.

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री श्री राधेश्याम जयसवाल ने अपना आशीर्वचन, शुभकामना देते हुए उपस्थित श्रमिक नेताओं श्रमिक साथियों से आग्रह किया अब समय है कि हम अपने काम में और तेजी लाएं।

दुर्ग जिला उद्योगों के मामले में छत्तीसगढ़ में नंबर वन है।साथ ही यहां उद्योगों का तेजी से विस्तार भी हो रहा है और उसी तेजी से श्रमिकों के शोषण में भी वृद्धि होते जा रही है भारतीय मजदूर संघ के समस्त कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम उद्योगों में जाएं जहां हमारी यूनियन नहीं है वहां यूनियन बनाएं और श्रमिक साथियों के अधिकारों की, सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्कीम  का लाभ मिले, न्यूनतम सैलरी एक्ट का पालन हो, सामाजिक सुरक्षा श्रमिकों को मिले, इएसआइ का लाभ हर श्रमिकों को मिले, पीएफ श्रमिकों का बराबर काटे यह सुनिश्चित करना बीएमएस के हर कार्यकर्ता का काम है इसलिए वे हर स्तर तक पहुंचे यूनियन बनाएं, उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ें और उन्हें उनका हक दिलाए ऐसा मेरा आप सभी से आवाह्न है.

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ दुर्ग जिला के जिला अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश विश्वकर्मा ने अगली कार्य समिति गठन करने के लिए वर्तमान जिला कार्य समिति भंग करने की घोषणा की उसके पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्ग जिला में हमारे भारतीय मजदूर संघ से संबंध जितनी भी यूनियन हैं, सभी के अध्यक्ष महामंत्री और पदाधिकारीयों से चर्चा के पश्चात उन्होंने दुर्ग जिला कार्य समिति की घोषणा की जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जांगड़े, दीनानाथ प्रसाद, शशीकांत यादव, अशोक शर्मा मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी सह मंत्री संगीता यादव, मोहन नामदेव, सुरेन्द्र वैष्णव, विशाल लकडा,  कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, सह कोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, संगठन मंत्री विवेक रंगनाथ, प्रचार मंत्री रमेश दत्त पाण्डेय कार्यसमिति सदस्य ममता नाग, गंगा धृतलहरे, दीपा जोशी, राम सुमन कोरी, देव कुमार साहू, वाल्मीकि सिंह, श्रीमती महावीर कौर, सुरेन्द्र चौहान का मनोनयन किया गया.

कार्य समिति की घोषणा होने के पश्चात भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग के नवनियुक्त जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय, अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है निश्चित रूप से वे और उनकी टीम उस पर खरा उतरेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग संकल्प लेता है की दुर्ग जिला को भारतीय मजदूर संघ की दृष्टिकोण से आदर्श जिला बनाएंगे जिसके लिए योजना अनुरूप वर्तमान पंजीकृत यूनियनों के सक्रियता में वृद्धि के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र दुर्ग भिलाई के साथ ही दुर्ग जिला के प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र में यूनियन की इकाई का गठन करना श्रमिक साथियों को एकजुट करना उनको मिनिमम वेजेस, बोनस, पीएफ  ईएसआई मिले यह सुनिश्चित कराना, किसी भी स्थिति में श्रमिकों का शोषण ना हो यह निश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी हम प्रत्येक इंडस्ट्रीज में पहुंचेंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के हो रहे शोषण पर उन्होंने ध्यान आकर्षण कराते हुए कहा कि यहां श्रमिकों को आज भी राज्य सरकार का वेतन मिलता है हर संभव उनके लिए प्रयास किया जाएगा केंद्र द्वारा जारी होने वाला वेजेस भिलाई स्टील प्लांट के ठेका श्रमिकों को मिले इसके लिए उच्च स्तरीय प्रयास करेंगे.बैठक में भारतीय  मजदूर संघ दुर्ग जिला से संबद्ध सभी यूनियनों के पदाधिकारी, सदस्य गण उपस्थित थे.