बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में चला बुलडोजर, बावड़ी ढहने से हुई थी 36 लोगों की मौत

बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में चला बुलडोजर, बावड़ी ढहने से हुई थी 36 लोगों की मौत

इंदौर(एजेंसी)। इंदौर के बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बीते दिनों बावड़ी सीढ़ीनुमा कुआं ढहने से 36 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मंदिर के पदधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया था। आज सुबह 9 बजे इंदौर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मंदिर में बने अवैध कंस्ट्रक्शन को गिरा दिया है। 
इंदौर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए निगम ने मंदिर के अवैध कंस्ट्रक्शन को गिरा दिया है। जिस हिस्से को गिराया गया है वो बिना परमिशन के बनाया गया था। इससे भविष्य में भी खतरा था इसलिए निगम ने ये कारर्वाई की है। हालांकि मंदिर के अंदर बने कुएं के अवैध कंस्ट्रक्शन होने या फिर जानकारी न होने से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  बीते दिनों हुए हादसे में तकरीबन 24 घंटे तक चले आॅपरेशन 36 शवों को निकाला गया था। एनडीआरएफ समेत कई टीमों की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया था। मामले में पुलिस ने मंदिर के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। उट शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मुआवजे का ऐलान किया था और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया था।