जेठ निकला गर्भवती बहू का हत्यारा

जेठ निकला गर्भवती बहू का हत्यारा

बिलासपुर। सात माह गर्भवती युवती की हत्या के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेठ प्रकाश सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जेठ ने ही शराब के नशे में कमरे में घुसकर पहले रेप की कोशिश की। करने पर पहले शादीशुदा युवती से उसने मारपीट की। फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के चश्मदीद और मृतका के भांजे ने पूछताछ में हत्या का राज खोला।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रकाश सिंह की पत्नी चार-पांच माह पहले उसे छोड़कर चली गई है। इसके कारण उसकी बुरी नीयत भाई की पत्नी (बहू) पर थी और वह मौके की तलाश में था। सोमवार की रात शराब के नशे में वह मौका पाकर बहू के कमरे में घुस गया। इच्छा पूरी नहीं होने पर उसने बहू की हत्या करना स्वीकार किया है। इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इस घटना के बाद रात से शादीशुदा युवती का पति पीटर सिंह घर से गायब था। वह नागपुर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने राजनांदगांव में उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जा रहा था। तभी उसे रास्ते में इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे अपने साथ लेकर बिलासपुर आ गई है। रात में उसके गायब होने के कारण पुलिस उस पर शक  था।