मुहब्बत से इनकार, सनकी प्रेमी ने युवती के गले में किया चाकू से वार

मुहब्बत से इनकार, सनकी प्रेमी ने युवती के गले में किया चाकू से वार

कोरबा। एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने लड़की के गले में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी फरार है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के धनपुरी गांव के रहने वाले चंद्रेश कंवर (23 वर्ष) का कोरबा के तुमान गांव में मामा घर है। इस वजह से वह यहां आया जाया करता था। उसने डेढ़ साल पहले यहां रहने वाली ऊमा कुमारी (19 वर्ष) को देखा था। इसके बाद से उससे एकतरफा प्रेम करने लगा था। आरोपी द्वारा इजहार किए जाने के बाद लड़की ने इंकार कर दी थी। रविवार शाम को लड़की जब मड़ई मेला देखने जा रही थी। उसी दौरान चंद्रेश कंवर मौके पर पहुंचा और उसने लड़की की सहेलियों के सामने चाकू निकालकर लड़की का गला रेत दिया।

घटना के बाद लड़की की सहेलियों ने ही पुलिस को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू की है।