बेटियां लक्ष्य का निर्धारण करके करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता : अमरेंद्र खारा

कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर कर रही हैं नए आयाम स्थापित

बेटियां लक्ष्य का निर्धारण करके करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता : अमरेंद्र खारा

कैथल। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सरदार अमरेंद्र सिंह खारा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर नए आयाम स्थापित कर रही है। अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ घर को भी संभालने का कार्य महिलाओं द्वारा बखूबी किया जाता है। बेटियों की काबलियत व प्रतिभा पर समूचे देश को गर्व है। महिला हित में ही समाज का हित है। उन्होंने कहा कि आज खेल, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान, न्यायिक व्यवस्था, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बेटियां अपने लक्ष्य का निर्धारण करके नियमित तौर पर पढ़ाई करें तो संभवत जीवन का हर लक्ष्य का प्राप्त होगा।

नई अनाज मंडी सीवन में अपने प्रतिष्ठान पर एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए अमरेंद्र खारा ने कहा कि हमारे देश के संविधान में महिलाओं को बराबर का दर्जा देते हुए वोट का अधिकार मिला है। पूर्व में समाज में सती प्रथा, विधवा विवाह आदि कुरीतियां फैली हुई थी। उन सब कुरीतियों को दूर किया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार घर से ही मिलते हैं। सुसंस्कृत परिवार हो तो कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होती है। जो बेटियां मेहनत करती हैं, उसका फल जरूर मिलता है। घर में बहू व बेटी को समान समझना चाहिए। सामाजिक व्यवस्था में जिस घर में बड़ी बेटी होती है, तो वह अपने छोटे भाई को भी संभालती है। अमरेंद्र खारा ने कहा कि
महिला अधिकारी प्राय अच्छा कार्य करती है, जो भी ड्यूटी उन्हें मिलती है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से करती है। सभी बेटियां नियमित तौर पर पढ़ाई पर ध्यान दें। इसके साथ-साथ जिस बेटी की खेल में रूचि है तो वह भी निरंतर अभ्यास करती रहें। निरंतर पढ़ाई व अभ्यास से सफलता जरूर मिलती है। समय का प्रबंधन व सदुपयोग करते हुए कार्य करें।