हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने भेजा जेल

उपद्रवियों के हमले में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जवान हुए थे गंभीर रूप से घायल

हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को पुलिस ने भेजा जेल

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में हुए हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंसा को शांत कराने पहुंचे पुलिस बल पर उपद्रवी तत्वों ने हमला कर दिया। इससे पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग एवं आरक्षक रविन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार इस मामले में 8 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं 6 जनवरी को पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वर्तमान में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। 
ज्ञात हो कि नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर दो आदिवासी पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस अधीक्षक पर भी हमला कर दिया था जिसमें वो घायल हो गए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में आदिवासी नेता रूपसाई सलाम भी शामिल है। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पाटिलिंगम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। रूपसाई सलाम नारायणपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं और आदिवासी नेता भी हैं। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में इनका नाम भी शामिल है। रूपसाई सलाम के साथ अन्य कई लोगों ने एंटी क्रिश्चियन विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। 2 जनवरी को जिला मुख्यालय के पास एक चर्च में जीजस क्राइस्ट और मदर मैरी की मूर्तियां तोड़ दी गई थीं। इसी बात को लेकर दो आदिवासी पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहे एसपी सदानंद कुमार पर भी लोगों ने हमला कर दिया और इस हमले में वो घायल हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को थाना एड़का क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। घटना में थाना एड़का में अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 147, 148, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में 3 जनवरी को 3 आरोपियों  जयसिंह कावड़े निवासी खड़गांव, रजलाल कावड़े साकिन खड़कागांव तथा जैलू कोर्राम साकिन खड़कागांव को गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना के दौरान एड़का पुलिस मामले को शांत कराने गई तो उनके साथ हुए घटना पर थाना एड़का में अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 147, 148, 332, 186, 353 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। 4 एवं 5 जनवरी  को 3 आरोपियों राजू राम दुग्गा निवसी बोरपाल,  बजारु राम पोटाई निवासी तेरदूल एवं रघु उर्फ रघुनाथ उर्फ रघुराम साहू निवासी आमासरा की पूर्व में गिरफ्तारी की गई थी।  2 जनवरी को नारायणपुर में पुलिस के साथ घटना घटित हुआ था। उक्त घटनाक्रम में थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। जिसमें पूर्व में 5 आरोपी क्रमश: रुपसाय सलाम निवासी रेमावण्ड, पवन कुमार नाग निवासी बखरुपारा नारायणपुर, अतुल नेताम निवासी बंगलापारा नारायणपुर, अंकित नंदी निवासी बखरुपारा नारायणपुर, डोमेन्द्र यादव निवासी बखरुपारा नारायणपुर को 3 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। 6 जनवरी को नारायणपुर पुलिस के द्वारा घटना में शामिल 6 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनमें निरंजन करंगा पिता मंगत राम करंगा उम्र 22 वर्ष साकिन बोरावंड थाना बेनुर, रमेश पोटाई पिता जगत राम पोटाई उम्र 35 साल निवासी भाटपाल थाना बेनुर जिला कोण्डागांव, सुकमन नेताम पिता सुरजु राम नेताम उम्र 22 साल निवासी पुटान चांदागांव थाना बेनुर जिला कोण्डागांव, लहरू राम नेताम पिता हीरदू राम नेताम उम्र 33 साल निवासी पलना थाना बेनुर जिला कोण्डागांव, मंगउ राम कावड़े पिता स्व. रामसिंह कावड़े उम्र 32 साल निवासी इरको थाना एड़का जिला नारायणपुर तथा राजु राम दुग्गा पिता स्व. चैतुराम उम्र 32 साल निवासी एड़का थाना एड़का जिला नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है। घटना में और भी अन्य लोग शामिल है जिनकी तलाश जारी है।
0000