जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, हमले के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

पत्रकार बनकर आया था हमलावर, कैमरे की तरह लाया था बंदूक

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, हमले के 6 घंटे बाद तोड़ा दम

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले हमलावर की पहचान 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के तौर पर हुई है। फिलहाल, वह पुलिस की गिरफ्त में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने आबे का भाषण शुरू होने का इंतजार किया था। वह बैग में तमंचा लेकर पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह खुलासा हुआ है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स पत्रकार बनकर कार्यक्रम में पहुंचा था। वह साथ में हैंडगन रखा हुआ था। खास बात है कि हमलावर ने बंदूक को कैमरा की तरह लेकर आया था।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद आबे को रक्तरंजित हालत में देखा गया। 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। खबर यह भी है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। साल 2021 में भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी पद्म विभूषण से नवाजा था। उस दौरान एसपी बालसुब्रमण्यम, डॉक्टर बेल मोनप्पा हेगड़े, नरेंद्र सिंह कपानी, मौलाना वहीउद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद ही हमला हो गया था। साथ ही खबर है कि गोली चलाने के बाद हमलावर भागा नहीं वहीं खड़ा रहा। अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे दो बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह जापान का सबसे युवा पीएम भी रह चुके हैं। बीमारी के चलते उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के साथ उनके करीबी रिश्ते बताए जाते हैं।