कंप्यूटर और माउस के इस्तेमाल से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स

कंप्यूटर और माउस के इस्तेमाल से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स

नई दिल्ली। अमेरिकी सरकार ने दावा किया कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो सकता है। अमेरिकी रोग नियंत्रण निकाय (सीडीसी) की नई रिसर्च में इस बात के सबूत मिले हैं कि मंकीपॉक्स वायरस नियमित रूप से सैनिटाइजेशन के बाद कई दिनों तक कई सामान्य घरेलू वस्तुओं पर रह सकता है। सीडीसी के शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए दो मंकीपॉक्स रोगियों के घर का परीक्षण किया।

घरों की सतह को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाता था। रोगी दिन में कई बार हाथ धोते थे और नहाते थे। इसके बावजूद 20 दिन बाद भी 70 फीसदी सतहों पर मंकीपॉक्स पाया गया। घर के जिन हिस्सों या वस्तुओं पर वायरस मिला, इनमें सोफे, कंबल, कॉफी मशीन, कंप्यूटर-माउस और बिजली के स्विच शामिल हैं। हालांकि, सीडीसी ने यह स्पष्ट किया कि इनमें किसी भी वस्तु या सतह पर कोई जीवित वायरस नहीं पाया गया।