महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर हुई चर्चा

श्री शंकराचार्य में महिला समानता दिवस पर आयोजन

महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर हुई चर्चा

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के महिला प्रकोष्ठ-“विविधा” द्वारा महिला समानता दिवस पर महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर चर्चा की गई। हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता हैं। एक महिला जीवन को आगे बढ़ाती है, वह सिर्फ सन्तानोत्पति नहीं करती बल्कि उनका सही पालन पोषण भी करती है। वह जीवन मे हर रंग भरती है लेकिन महिलाओं को बराबरी का अधिकार नहीं मिलता है जिसके कारण उसे अपनी हक की लड़ाई लड़नी पड़ती है। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सूक्ष्म जीवविज्ञान की सहायक प्राध्यापक रचना तिवारी ने पावरपॉइन्ट प्रसेंटेंशन द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार द्वारा बनाए गए कानून जैसे कि दहेज प्रताड़ना, घरेलु हिंसा, मुस्लिम महिला विवाह एवं संरक्षण कानून एवं साथ ही महिलाओं के अधिकार मतदान का अधिकार, संपत्ति का अधिकार इत्यादि की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्य एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अर्चना झा ने इस दिवस की विशेषताओं को बताते हुए राष्ट्र के विकास मे महिलाओं के योगदान को बताते हुए कहा कि महिलाओं को हर जगह पर समानता मिलनी चाहिए तथा उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ अनीता पांडे डॉ.वी.के सिंह, डॉ. सोनियाबजाज, डॉ. रचना चैधरी, डॉ. भुनेश्वरी नायक, महाविद्यालय के विद्यार्थीगण एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।