मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हुई वांचा गणपति हवन

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हुई वांचा गणपति हवन

भिलाई। भिलाई नगर स्कंदाश्रम में स्कन्दषष्ठी रजत जयंती समारोह के चौथे दिन की शुरुआत वांचा गणपति हवन से हुई जो मनोकमनाओ की पूर्ति महान कार्यो को पूरा करने सभी बुरी शक्तियों को कुचलने तथा आध्यात्मिक जागरण, कलात्मक क्षेत्रो मे सफलता हेतु सम्पन्न हुआ।
08:30 बजे वराही हवन हुआ जो बुरी शक्तियों के नाश एवं दुर्घटनाओ से रक्षा, संक्रामक रोगो से बचाव पारिवारिक तनावों से मुक्ति, स्थायी नौकरी पाने तथा सरकारी विभागो के ऑर्डर प्राप्ति हेतु सम्पन्न हुआ। प्रात: 11 नक्षत्र हवन हुआ जो सदबुदधि प्राप्ति जीवन शक्ति आत्म विश्वास और अनुकूल प्राप्ति हेतु सम्पन्न हुआ, दोपहर 12:15 बजे श्री संतान गोपाल कृष्ण हवन हुआ जो पुत्र प्राप्ति वंशवृद्धि, गर्भदोष निवृति हेतु सम्पन्न हुआ। दोपहर 1:30  दीप आराधना के बाद  सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम श्री दक्षिणामूर्ति हवन से समारोह की शुरुवात हुई जो विद्या प्राप्ति पढ़ाई  के प्रति रुचि पैदा करने शानदार यादादस्त मे सुधार उच्च अध्ययन की इच्छा आसानी से सम्पन्न हो इस हेतु हुआ। शाम 07:30 श्री सुदर्शन हवन हुआ जो उत्कृष्ट औधोगिक विकास अत्यधिक सफल लाभ श्रम मुद्धो से राहत हेतु सम्पन्न हुआ। रात्री 08:30 श्री शुतुनी दुर्गा हवन हुआ जो क्षेत्रदोष निवर्ति सकलदुख निवर्ति, आधिकारिक बाधाओ से राहत  स्थायी रोजगार मे बाधा निवारण और प्रबंधन से प्रशंसा हेतु सम्पन्न हुआ। रात्री 09:30 दीप आराधना के बाद भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
30.10.2022 रविवार को प्रात: ऋणहारा विमोचन गणपती हवन से समारोह की शुरुवात होगी जो कर्ज राहत जीवन गुणवत्ता मे सुधार हेतु सम्पन्न होगा। प्रात: 9 श्री शत्रु संहार सुब्रमन्या त्रीसदी अर्चना श्री शत्रु संहार सुब्रमन्या त्रीसदी हवन श्री सुब्रमन्या पंचदक्षासरी मूलमंत्र हवन होगा जो समाज मे प्रसिद्धि, तनाव, रक्तचाप और हृदय, त्वचा संबंधी रोगो , शत्रुऔ से मुक्ति और सरकारी नौकरी मे सफलता, अपना घर तथा भूमि प्राप्त करने , दीर्घ शांति एवं सुरक्षा प्राप्त करने तथा बुरी नजर के दोष और पाप को दूर करने हेतु होगा 7 दोपहर 10 बजे वड़ुगराजा कन्या सुहासनी एवं दंपति पूजा तथा वसुधारा हवन होगा जो सभी प्रकार के बुरे कर्मो से मुक्ति तथा पितृ श्राप से मुक्ति हेतु सम्पन्न होगा। दोपहर 01:15 दीप आराधना के बाद भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। 31.10.2022 प्रात: 10:00 इसाइपेरोलै डॉक्टर आर गणेश संगीता कला निधि महरजपुरम चन्नई द्वारा संगीत प्रस्तुति दी जाएगी। इस प्रकार स्कन्दषष्ठी रजत जयंती समारोह  सम्पन्न होगा।