कांग्रेस एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन का नाम है: बदरूदीन कुरैशी

कांग्रेस एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन का नाम है: बदरूदीन कुरैशी

भिलाई। कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कैम्प-1 गांधी चौक पर महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा में माल्यअर्पण  किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने कहा कि  28 दिसंबर 1885 को बम्बई में देश के विभिन्न प्रान्तों के संगठन, समाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एक मंच पर एकत्रित हुए और अंग्रेजो से संर्घष करने के लिए एक संगठन का निर्माण हुआ जिसका नाम कांग्रेस रखा गया और जिसका प्रथम अध्यक्ष डब्लू.सी.बनर्जी को बनाया गया। उन्होंने अपनी अध्यक्षीय  भाषण में देश में समाजिक सदभावना का नया वातावरण तैयार करने पर जोर दिया और स्पष्ट कहा कि कांग्रेस एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन का नाम है। इसलिए 138 साल कांग्रेस का हो जाने के बावजूद इस विचार की यात्रा अनवरत् जारी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस के झण्डे के नीचे देश की आजादी के लिए सबको एकत्रित किया और सन् 1947 को देश को आजादी दिलाया। इस दौरान पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अरूण सिंग सिसोदिया, जिला कांग्रेस कमेटी के भुतपूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू एवं मुकेश चंद्राकर, रामा विश्वकर्मा, समयलाल साहू, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, बैजनाथ शुक्ला, संदीप निरंकारी, सज्जन प्रसाद दिक्षित, दुर्गासाहू, नरेश सागरवंशी, संजय लाखे, गिरवर साहू, जानकी साहू, लखीनरायण सोनी, धर्मेन्द्र वैष्णव, गायत्री देवांगन, मृत्युंजय भगत, मनीश तिवारी, रमन मिश्रा, महेन्द्र खोबडागडे, फुलचंद साहू, आर.पी. साहू, फारूख खान, राजेश शर्मा, विनोद दिक्षित, मंगलराम साहू, जी.राजू, रामजीतराय, जुगलकिशोर, चेतकलाल साहू, लक्ष्मी यादव, रवि जोशी, सलीमभाई उपस्थित थे।