सम्मेद शिखरजी तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का जैन समाज ने किया विरोध, दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंच सौंपा ज्ञापन

सम्मेद शिखरजी तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का जैन समाज ने किया विरोध, दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंच सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। झारखंड राज्य में स्थित श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ स्थल को राज्य व केंद्र सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में जैन समुदाय ने बुधवार को रैली निकाली। पूरा दिन अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखे। दुर्ग में जैन समाज ने रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जैन समाज की यह रैली भिलाई के जैन मंदिर से शुरू होकर दुर्ग कचेहरी चौक तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने वहां से कलेक्टोरेट तक पैदल जाकर वहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां और जैन समाज के झंडे थे। कलेक्टोरेट पहुंच कर जैन समाज के पदाधिकारियों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के लोगों ने तय कार्यक्रम के तहत भिलाई से रैली की शुरूआवत की। तय समय के तहत समाज के सभी दोपहर दो बजे सेक्टर 6 स्थित जैन मंदिर में इक_ा हुए। यहां हजारों की संख्या में वाहन रैली निकली, जो कि लगभग एक किलोमीटर लंबी रही। यह रैली ग्लोब चौक से सेक्टर 9 चौक, वाय शेप ब्रिज होते हुए गांधी पुतला दुर्ग पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष और बुजुर्ग तक शामिल हुए।
जैन समाज के अध्यक्ष मदन जैन ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड सरकार को पत्र लिखा है कि वो ऐसा न करें। जैन धर्म के सबसे पावन एवं शाश्वत तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी झारखंड को पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पर्यटन क्षेत्र घोषित करना जैन समाज की भावना और आस्था से खिलवाड़ करना है। समाज उसका विरोध करता है।