गेल कंपनी से प्रभावित किसानों ने किया दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव

गेल कंपनी से प्रभावित किसानों ने किया दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव

दुर्ग। गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किसानों को बिना सूचना दिए व संबंधित क्षेत्र के सक्षम अधिकारियों द्वारा बिना किसी जवाबदेही के जोर जबरदस्ती से गेल इंडिया कंपनी अपने पाइप लाइन बिछाने के काम कर रही है। इसके विरोध में लगातार प्रभावित किसान आंदोलनरत है व किसानों द्वारा कंपनी द्वारा तानाशाही रवैया को देखते हुए किसानों में आक्रोश है। ढालेश साहू युवा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ ने बताया कि सोमवार को जनदर्शन में राज्य सरकार से गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा मुंबई, नागपुर, झारसुगड़ा गैस पाइ पलाइन परियोजना हेतु दुर्ग जिले के प्रभावित किसानों की भूमि में उपयोग के अधिकार का अर्जन हेतु जारी की गई अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से रद्द करने तथा कंपनी द्वारा पाईप लाईन बिछाने का काम बंद करने की मांग की गई है। 
साथ ही महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे के नारे लगे। तत्पश्चात आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई, जिसमें भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के युवा प्रदेशाध्यक्ष ढालेश साहू, भारतीय किसान यूनियन अहिवारा विधानसभा प्रभारी संनत साहू, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कलादास डहरिया, छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संदीप पटेल, संजय ताम्रकार वरिष्ठ किसान साथी भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के संघर्ष को समर्थन दिया व बैठक को संबोधित किया। इस दौरान हीराराम सिन्हा, बुधेलाल साहू, मनोज वर्मा, रामाधीन साहू, महेश कुमार, प्रभा सिन्हा, अशोक वर्मा, मालिक राम, चुरावन, पेमन सहदेव, महेंद्र कुमार, योगेश्वर देवांगन, आशीष तिवारी, खोरबाहराराम, देवेन्द्र ताम्रकार, कल्यान पटेल सहित नंनक_ी, बोड़ेगाव, बागडुमर व अन्य गांवों से सैंकड़ों की संख्या में प्रभावित किसानों सामिल थे।