छत्तीसगढ़ में बदले स्कूलों के शनिवार के समय, नई समय सारणी जारी

रायपुर। राज्य सरकार ने शनिवार के लिए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों तथा संभागीय संयुक्त संचालकों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
नई समय सारणी के अनुसार एक पाली में संचालित स्कूल समस्त शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं दो पाली में संचालित स्कूल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगी।