दुर्ग जिला अस्पताल में 1 घंटे देरी से पहुंचते हैं डॉक्टर, इलाज के इंतजार में मरीज हलाकन

दुर्ग जिला अस्पताल में 1 घंटे देरी से पहुंचते हैं डॉक्टर, इलाज के इंतजार में मरीज हलाकन

दुर्ग जिला अस्पताल में 1 घंटे देरी से पहुंचते हैं डॉक्टर, इलाज के इंतजार में मरीज हलाकन

दुर्ग। एक ओर जहां दुर्ग जिला हॉस्पिटल अपनी बेहतर सेवाओं तथा जटिल से जटिल बीमारियों को ठीक कर राज्य में अपना एक विशेष स्थान बनाए हुए हैं तो वही कुछ लोग इसमें पतीला लगाने में लगे हुए हैं। कई डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते और मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है।
जिला अस्पताल दुर्ग में ओपीडी का टाइम सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7:00 बजे तक का है। कुछ डॉक्टर को छोड़ दे तो अधिकतर डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते। जिसका खामियाजा इलाज के लिए इंतजार कर रहे हैं मरीजों को उठाना पड़ता है। इसका जीता जागता उदाहरण आज शुक्रवार को रूम नंबर 25 दंत चिकित्सा विभाग में देखने को मिला। शाम 5:00 बजे मरीज पहुंचकर इंतजार करते हैं कि डॉक्टर साहब आएंगे और अपना इलाज करवाएंगे लेकिन शाम के 6:00 बजे तक डॉक्टर नदारद रहते हैं। 
दंत चिकित्सा विभाग में 4 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें तान्या जायसवाल, शिवांगी अग्निहोत्री, कामिनी डडसेना तथा रेणुका जायसवाल शामिल है।