प्रदेश में बढ़ते अपराध पर रोक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय की मांग को लेकर हजारों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने खुर्सीपार गेट में किया चक्काजाम

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर रोक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को न्याय की मांग को लेकर हजारों कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

भिलाई नगर। बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के खिलाफ आज भिलाई भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चक्काजाम किया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुर्सीपार गेट में चक्काजाम कर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं नक्सलियों द्वारा मारे गये में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों के लिए न्याय की मांग की। चक्काजाम के अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने छत्तीसगढ़ में आए दिन घटित अपराध, हिंसा एवं हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। प्रदेश में आए दिन लगातार अपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं, रोजाना हत्या,लूट, महिलाओं से अनाचार एवं नक्सली गतिविधयां बढ़ रहीं हैं। विगत 15 दिनों में नक्सलियों द्वारा 4 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई लेकिन राज्य सरकार एवं प्रशासन के द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी। यह सभी हत्याएं छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में नक्सलियों द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार आई है प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। आए दिन खुलेआम लूटपाट की घटनाएँ घटित हो रहीं, जहां देखो वहां अवैध कारोबार चल रहे हैं और यह सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण भी दे रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये गए झूठे वादों और उनकी विफलताओं को लेकर वे जनता के पास पहुँच रहें हैं जिससे सत्ता पक्ष बौखला रही है और हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश रची जा रही है। जबसे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार आई है, प्रदेश में भय, आतंक, माफियाराज शुरु हो गया है। एक महीने में 4 से अधिक हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और शासन-प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में जिसे जनादेश मिलता है उसका दायित्व होता है कि लोकतान्त्रिक तरीके से वो जनता के हित में कार्य करें लेकिन विगत 4 वर्ष से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता के घमंड में चूर हैं, उनके इसी घमंड को तोड़ने के लिए आज प्रदेश की जनता कोने-कोने से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरी हैं।

कांग्रेस सरकार दे रही है अपराधियों को संरक्षण - मनीष
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने चक्काजाम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक समय पर नारा दिया था कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस नारे का सच आज सबको बता दिया है। विगत 4 वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ है, उन लोगों के साथ है जो अवैध कारोबार करते हैं। इस पार्टी का हाथ उन लोगों के साथ है जो घर में घुसकर मासूम भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही नहीं उनके युवा विधायक भी पार्टी के रीति-नीति का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और महादेव के नाम पर सट्टा खिलाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। युवा विधायक हमारे युवाओं को दिग्भ्रमित कर उनके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। अब समय आ गया है कि अपराधियों औऱ अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने वाली इस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने हम सबको हुंकार भरनी होगी।

चक्काजाम आंदोलन के दौरान मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री योगेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, खिलावन साहू, तिलकराज यादव, पार्षद विनोद सिंह, श्यामसुंदर राव, पीयूष मिश्रा, श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती शकुंतला साहू, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती ईश्वरी नेताम, श्रीमती रश्मि सिंह, जोगिंदर शर्मा, शिवप्रकाश शिबू, मनीष अग्रवाल, मदन सेन,अरूण सिंह, रिंकू साहू, आशीष चौधरी, आशीष अग्रवाल, अंजय पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।