सपना टॉकीज के संचालक सुदर्शन बहल का निधन, 17 जुलाई को अंतिम यात्रा

सपना टॉकीज के संचालक सुदर्शन बहल का निधन, 17 जुलाई को अंतिम यात्रा

भिलाई। शहर के प्रसिद्ध सपना टॉकीज के संचालक और नेहरू नगर निवासी सुदर्शन बहल का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से नेहरू नगर पूर्व, ब्लॉक 2 ए/36 ए में निवासरत थे। उनके निधन की खबर से शहर के फिल्म और व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. सुदर्शन बहल की अंतिम यात्रा 17 जुलाई, गुरुवार को सुबह उनके निवास स्थान से निकलेगी और दोपहर 12:30 बजे रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।