डीएमएफ घोटाला: पूर्व अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड

डीएमएफ घोटाला: पूर्व अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड

रायपुर। डीएमएफ फंड घोटाला मामले में पूर्व प्रभावशाली अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की गई है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विस्तृत विवेचना के दौरान मिले डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और कई लोगों के बयान में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डीएमएफ निधि से जुड़े कार्यों में कथित तौर पर परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कमीशन लेकर काम दिलवाया गया।

जांच में यह भी दावा किया गया है कि रिश्तेदारों और करीबी लोगों के जरिए फर्मों को फायदा पहुंचाने की गतिविधियां संचालित की गईं। संबंधित जिलों में डीएमएफ मद के कार्यों के आवंटन में कमीशनखोरी के आरोप भी सामने आए हैं।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से जुड़े संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित होने की बात कही गई है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड मंजूर की गई है।