कांकेर IED विस्फोट अपडेट: अब 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा




कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 4 जवान शहीद हो गए।

घटना 2 मई 2026 की है, जब पुलिस टीम कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान डी-माइनिंग अभियान के समय एक छिपाया गया IED अचानक फट गया, जिसकी चपेट में टीम के जवान आ गए।

इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं, कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों IED बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में भी पुलिस दल IED को निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुरक्षा बल माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए डंप को बरामद कर रहे थे। एक डंप से कंप्यूटर, मॉनिटर और प्रिंटर जैसी सामग्री मिली। इसके पास ही दूसरे डंप में करीब 15-15 किलो के 5 बोरी विस्फोटक पाउडर (पटाखा पाउडर) बरामद किया गया।

बम निरोधक दस्ता (BDS) की मदद से टीम इस विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान संभवतः अधिक तापमान या रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण अचानक जोरदार विस्फोट हो गया।
इस हादसे में निरीक्षक सुखराम वट्टी, आरक्षक कृष्णा कोमरा और आरक्षक संजय गढ़पाले मौके पर ही शहीद हो गए थे। वहीं गंभीर रूप से घायल आरक्षक परमानंद कोर्राम को हेलीकॉप्टर से निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि यह विस्फोट माओवादियों द्वारा पहले से छिपाए गए बारूद की बरामदगी के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि निरीक्षक सुखराम वट्टी के नेतृत्व में इस टीम ने पहले भी कई अभियानों में IED बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किए थे।
इस घटना को लेकर पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। चारों जवानों के बलिदान को सलाम करते हुए अधिकारियों ने कहा कि उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।
