दीपावली 2025: लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त, जानें कब करें मां लक्ष्मी की आराधना

दीपावली 2025: लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त, जानें कब करें मां लक्ष्मी की आराधना

दुर्ग। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वाली दीपावली इस साल 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार यह दिन धन, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विघ्नहर्ता श्रीगणेश और धन-ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है।

मान्यता है कि दिवाली के दिन भगवान श्रीराम असुरों का संहार कर अयोध्या लौटे थे। नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था, तभी से यह पर्व दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यही दिन मां लक्ष्मी के स्वागत और शक्ति आराधना, यानी काली पूजा के लिए भी सर्वोपरि माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न (वृषभ लग्न) में करना सबसे शुभ माना गया है। इस समय की गई आराधना से घर में धन, सुख और समृद्धि का स्थायी वास होता है।

दीपावली 2025 – शुभ तिथि

  • अमावस्या तिथि प्रारंभ: 20 अक्तूबर, शाम 03:44 बजे

  • अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्तूबर, शाम 05:54 बजे

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल)

  • शुभ समय: शाम 07:08 से 08:18 तक

  • अवधि: 1 घंटा 11 मिनट

  • प्रदोष काल: शाम 05:46 से 08:18 तक

  • वृषभ काल: शाम 07:08 से 09:03 तक

दिवाली 2025 – दिनभर के अन्य शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से 12:34 तक

  • विजयी मुहूर्त: दोपहर 02:07 से 02:53 तक

  • गोधूली मुहूर्त: शाम 05:57 से 06:22 तक

  • संध्या पूजा: शाम 05:57 से 07:12 तक