4 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

4 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल

भिलाई। दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार पुलिस को 16 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सी मार्केट, पावर हाउस भिलाई के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए रखी हुई है। जानकारी मिलते ही थाना छावनी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर मौके पर दबिश दी।  घेराबंदी के दौरान संदेही महिला को पकड़कर पूछताछ की गई।

उसने अपना नाम ए. पुष्पा पुष्पा पति स्व. ए. मोहन (50 वर्ष), निवासी सड़क नंबर 08, सेक्टर 11, स्वीपर मोहल्ला, भिलाई बताया। तलाशी में उसके पास से 4 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।  पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 540/25, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।