ब्रिज टूटने से नदी में गिरकर बह गए कई वाहन, दो लोगों की मौत

गुजरात। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। इस दौरान पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में बह गईं। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।
ज्ञात हो कि महिसागर नदी पर गंभीरा पुल बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। आज सुबह गंभीरा पुल अचानक से टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को इसक सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 3 लोगों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है। यह पुल टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। अब लोगों को वडोदरा से आणंद या आणंद से वडोदरा जाने के लिए 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।