छत्तीसगढ़ बजरंग दल की विस्तार बैठक, हिंदुत्व के संकल्प के साथ नए कार्यकर्ताओं ने थामा भगवा ध्वज

छत्तीसगढ़ बजरंग दल की विस्तार बैठक में बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व की संकल्पना के साथ सदस्यता ग्रहण की। बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

छत्तीसगढ़ बजरंग दल की विस्तार बैठक, हिंदुत्व के संकल्प के साथ नए कार्यकर्ताओं ने थामा भगवा ध्वज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बजरंग दल की विस्तार बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व की संकल्पना के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की और भगवा ध्वज थामा।  

बैठक में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के तहत संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी और लैंड जिहाद जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।  कार्यक्रम के दौरान नए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठक में श्री रमाकांत जोशी को प्रखंड अध्यक्ष, गेंदालाल जोशी को प्रखंड संयोजक और अरुण लहरे को प्रखंड मंत्री नियुक्त किया गया।

इसके साथ हीमेन जोशी प्रखंड उपाध्यक्ष, अजय जोशी सह संयोजक, तोमेंद्र सह मंत्री, वीनू लोधी प्रखंड गौरक्षा प्रमुख, वरदान जोशी सुरक्षा प्रमुख, मनोज जोशी सह सुरक्षा प्रमुख, शेखर और अमन जोशी संपर्क प्रमुख, चमन जोशी सामाजिक समरसता प्रमुख तथा संजीवन साहू प्रखंड अखाड़ा प्रमुख बनाए गए।  इस अवसर पर विभाग सह संयोजक अजय सेन, जामुल प्रखंड अध्यक्ष मोहित कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।