भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे छह दोस्तों की कार ट्रक से टकराई, सभी की मौत

भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे छह दोस्तों की कार ट्रक से टकराई, सभी की मौत

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवकों की जान चली गई। सभी युवक अभानेरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना बीती रात्रि करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, कार चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। सभी युवक आपस में मित्र थे और दौसा के कल्खो गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।