धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत; डीपीएस स्कूल के पास देर रात हादसा

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 4 की मौत; डीपीएस स्कूल के पास देर रात हादसा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास धान से लदा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का पट्टा यानी हुक लॉकिंग सिस्टम अचानक टूट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में मृतकों की पहचान बलौदाबाजार निवासी राजकुमार शर्मा, पद्मा और प्रवीण के रूप में हुई है। पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली थीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक के लॉकिंग सिस्टम में खराबी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।