नक्सलियों की साजिश नाकाम, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद


नारायणपुर। जिले के ओएंगर जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 12 फरवरी 2026 को चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए गए।
यह अभियान 29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया। अभियान का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट विकास पाचर ने किया। विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सघन तलाशी और एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगल-पहाड़ी इलाके में की गई गहन सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री मिली।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:
-
175 मीटर इंडस्ट्रियल प्राइमा कॉर्ड
-
10 मीटर सेफ्टी फ्यूज
-
10 रोल इलेक्ट्रिक वायर
-
1 IED मैकेनिज्म
-
1 देशी पिस्टल
-
2 स्टील कंटेनर
-
5 फीट लंबा भारी बोरिंग पाइप

प्राथमिक जांच के मुताबिक इन सामग्रियों का उपयोग आईईडी तैयार करने और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाना था। समय रहते कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई।
बरामद सामग्री को सुरक्षित कर निष्क्रियकरण और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा बलों ने साफ किया है कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को दें।