त्रिशूली नदी में बस गिरने 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

त्रिशूली नदी में बस गिरने 18 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

नेपाल के धादिंग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार तड़के पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना भारतीय समयानुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई। बस में 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की बताई जा रही है। सभी घायलों को आसपास के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसा रात के अंधेरे में हुआ, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।