भिलाई में 6.89 ग्राम चिट्टा और 1.48 लाख के सामान सहित 4 गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी

भिलाई में 6.89 ग्राम चिट्टा और 1.48 लाख के सामान सहित 4 गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी

भिलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन, जिसे स्थानीय तौर पर चिट्टा कहा जाता है, के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैम्प-02 क्षेत्र में कुछ युवक नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन, एक मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 500 रुपये बताई गई है।

इस मामले में अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C), 21(A) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में करन सिंह उर्फ टेटू (29), रविन्द्र सिंह (24), अयान अली (22) और लक्ष्मण चौधरी (29) शामिल हैं। पुलिस अब चिट्टा की सप्लाई चेन, पेडलर और कोरियर की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

आरोपी का नाम :

1. करन सिंह उर्फ टेटू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास हाउसिंग बोर्ड, 32 एकड़ भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग

2. रविन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग

3. अयान अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, 18 नंबर रोड भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

4. लक्ष्मण चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बॉम्बे आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग