दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने छोड़ा पदभार, मोहेंद्र कुमार साहू बने कार्यवाहक आयुक्त

सुमित अग्रवाल अब SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने छोड़ा पदभार, मोहेंद्र कुमार साहू बने कार्यवाहक आयुक्त

दुर्ग। राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपना पदभार सौंप दिया है। अब निगम के कार्यवाहक आयुक्त के रूप में मोहेंद्र कुमार साहू दायित्व संभालेंगे।

नवा रायपुर से जारी सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/423/2026-DS (GAD-2) दिनांक 9 जुलाई 2026 के अनुसार सुमित अग्रवाल का तबादला छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है।

स्थानांतरण आदेश के पालन में सुमित अग्रवाल ने रविवार को नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त पद का समस्त प्रभार विधिवत मोहेंद्र कुमार साहू को सौंप दिया। प्रभार हस्तांतरण के बाद वे अपने नए दायित्व के लिए निगम से भारमुक्त हो गए।

इस अवसर पर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुमित अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान निगम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।