पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह ने 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह ने 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ। रविवार देर रात पूर्व कृषि मंत्री और पूर्व सांसद आनंद सिंह का (86 वर्ष) निधन हो गया। बता दें कि वे चार बार गोंडा से लोकसभा सांसद रहे और 2012 में गौरा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को मनकापुर कोट लाया गया। जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्तमान में उनके पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा से भाजपा सांसद और भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

राजा आनंद सिंह का जन्म 4 जनवरी 1939 को हुआ था। उन्होंने 1971 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद वे 1980, 1984 और 1989 में भी सांसद चुने गए। कुल मिलाकर वे 4 बार गोंडा से लोकसभा सांसद रहे। पूर्व कृषि मंत्री व पूर्व सांसद आनंद सिंह  का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मनकापुर कोट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वर्तमान में उनके पुत्र कीर्तिवर्धन सिंह गोंडा से भाजपा सांसद और भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। राजा आनंद सिंह का जन्म 4 जनवरी 1939 को हुआ था। उन्होंने 1971 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गोंडा लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद वे 1980, 1984 और 1989 में भी सांसद चुने गए। कुल मिलाकर वे चार बार गोंडा से लोकसभा सांसद रहे।