ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के सीएफओ अशोक पाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के सीएफओ अशोक पाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अशोक पाल को मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने अशोक पाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत शुक्रवार को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी रिलायंस ग्रुप से जुड़े एक पुराने वित्तीय लेनदेन की जांच के दौरान हुई है।

एजेंसी को शक है कि कुछ फंड्स को गलत तरीके से विदेशों में ट्रांसफर किया गया था। फिलहाल ईडी इस मामले से जुड़े दस्तावेजों और ट्रांजैक्शन्स की जांच कर रही है।अशोक पाल को शनिवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां ईडी उनकी रिमांड की मांग कर सकती है।

इस कार्रवाई के बाद रिलायंस ग्रुप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।