मारपीट कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तीन गिरफ्तार

भिलाई। कुम्हारी थाना पुलिस ने पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को रात्रि करीब 11 बजे ग्राम खपरी में मुकेश जोशी उम्र 41 वर्ष और शुभम साहू उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी ग्राम खपरी द्वारा शराब सेवन कर आम स्थान पर आपसी वाद-विवाद करते हुए शांति भंग किया जा रहा था।

इसी प्रकार राकेश जांघेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-3 द्वारा अपने चचेरे भाई के निवास ग्राम खपरी में पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद उत्पन्न कर अशांति फैलायी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। तीनों व्यक्तियों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया