नशे में ड्राइविंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा, दो महीने में 435 केस कोर्ट भेजे

नशे में ड्राइविंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा, दो महीने में 435 केस कोर्ट भेजे

दुर्ग। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। जनवरी और फरवरी 2026 में कुल 435 मामलों में कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में 198 और फरवरी में 237 वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए केस कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।


यह अभियान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चलाया गया। राजेन्द्र प्रसाद चौक, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, रेल चौक सेंट्रल एवेन्यू, बीएसएनएल चौक सेक्टर-01, सुपेला घड़ी चौक, पावर हाउस चौक और कुम्हारी टोल प्लाजा जैसे इलाकों में रात 8 बजे से मध्यरात्रि तक सघन जांच की गई। इंटरसेप्टर वाहन और ब्रीथ एनालाइज़र मशीन के जरिए लगातार जांच हो रही है। जरूरत पड़ने पर वाहनों को जब्त कर सीधे न्यायालय भेजा जा रहा है।