वैशाली नगर कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा की धूम, महिलाओं व बच्चों ने दी नयनाभिराम प्रस्तुति, उत्कृष्ट सेवादारों का भी हुआ सम्मान

वैशाली नगर कालीबाड़ी में दुर्गा पूजा की धूम, महिलाओं व बच्चों ने दी नयनाभिराम प्रस्तुति, उत्कृष्ट सेवादारों का भी हुआ सम्मान

भिलाई। वैशाली नगर कालीबाड़ी में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सर्वजनिक दुर्गा पूजा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हो गई है। पूरे पांच दिनों तक भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 28 सितंबर को बच्चों एवं महिलाओं द्वारा डांस, सिंगिंग और बांग्ला नाटकों की नयनाभिराम प्रस्तुति दी गई। षष्टी से ही पंडाल में भक्तों की काफी भीड़ रही। दूर दूर से लोग मां दुर्गा की दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे।

प्रेसिडेंट श्यामल मुखर्जी और जनरल सेक्रेटरी अभिजीत साहा ने बताया कि पहले दिन महाष्टमी 28 सितंबर को सुबह 8:30 बजे शष्टी पूजा से आरंभ हुई। सुबह 9:30 बजे पुष्पांजलि और शाम 7:30 बजे देबीर आमंत्रण एवं अधिवास की विधि संपन्न हुई। महा सप्तमी 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे सप्तमी पूजा आरंभ हुई। तत्पश्चात 11:45 बजे पुष्पांजलि और दोपहर 1 बजे भोग का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया।

तीसरे दिन महा अष्टमी (30 सितंबर) के दिन पूजा कार्यक्रम सुबह 8 बजे महा अष्टमी पूजा से प्रारंभ होगा। इसके बाद 11 बजे पुष्पांजलि, 1:21 बजे संधि पूजा प्रारंभ, 1 बजे महा भोज, 1:45 बजे बलिदान और 2:09 बजे संधि पूजा समापन किया जाएगा। चौथे दिन महा नवमी 1 अक्टूबर को सुबह 7 बजे महा नवमी पूजा होगी, तत्पश्चात 8 बजे पुष्पांजलि एवं 1 बजे महा भोज आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन महा दशमी 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे महा दशमी पूजा से पूजा कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 8 बजे पुष्पांजलि और 11:45 बजे सिंदूर उत्सव का आयोजन होगा।

इनका हुआ सम्मान

वैशाली नगर कालीबाड़ी के उत्कृष्ट सेवादारों को भी सम्मानित किया गया। इसमें सुप्रिय बोस, श्यामल मुखर्जी, बिमान दास गोरा, अभिजीत साहा बापि आदि शामिल हैं। वहीं इंदरजीत पाल सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कमंनी हथखोज, मांगीलाल सोनी संचालक प्रदीप ज्वेलर्स जवाहर मार्केट भिलाई, संग्राम स्वाइन एमडी निक्को सिलतरा रायपुर, जगन्नाथ मुखर्जी रामजी इंटरप्राइजेस आदि को भी सम्मानित किया गया।