भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जामुल थाना पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, इससे पहले इसी प्रकरण में 7 आरोपियों को पकड़ा गया था। जांच आगे बढ़ने पर तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रेल के आधार पर अन्य लोगों की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन चारों को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालन में अहम भूमिका निभा रहे थे। कोई आईडी उपलब्ध कराता था, तो कोई लेन-देन संभालता था और कुछ आरोपी तकनीकी सपोर्ट दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 65 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। यह पूरा नेटवर्क अवैध कमाई के लिए संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है। वहीं, इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

घटनास्थल :

सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2, नालंदा स्कूल के पीछे, थाना जामुल, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. परमेश गेडाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैम्प 01 आदर्श मार्केट, भिलाई

2. शिवा वैष्णव उर्फ समीर, उम्र 35 वर्ष, निवासी सरोना, रायपुर

3. मोहम्मद असलम, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर 02 भिलाई

4. सत्यपाल पासवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी कैम्प 01 शांति पारा, भिलाई