खुर्सीपार में 7 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, आईटीआई ग्राउंड के पास घेराबंदी

खुर्सीपार में 7 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, आईटीआई ग्राउंड के पास घेराबंदी

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा की खरीदी-बिक्री करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आईटीआई ग्राउंड के पास की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू और थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेहियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में एक महिला की संलिप्तता सामने आई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अवैध बिक्री में शामिल होना स्वीकार किया। मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमन सेंडे (26), प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत (30) और एन. पूजा (28) शामिल हैं। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

आरोपी का नाम : 1. अमन सेंडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी 2. प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी 3. एन. पूजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी 18 नंबर रोड, कैंप-01, थाना वैशाली नगर