ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर, अंजोरा में सरपंचों संग पुलिस बैठक

ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने पर जोर, अंजोरा में सरपंचों संग पुलिस बैठक

दुर्ग। अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्राम स्तर पर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से अंजोरा क्षेत्र के समस्त ग्राम सरपंचों की समन्वयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस–जनसहयोग को प्रभावी बनाने, सूचना तंत्र मजबूत करने और सामाजिक समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान सरपंचों से कहा गया कि वे अपने-अपने ग्रामों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी असामाजिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना समय पर पुलिस को दें।

बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर निगरानी रखने और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने की बात कही गई। साथ ही महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा ग्रामों में होने वाले विवादों का शांतिपूर्ण निराकरण कराने पर भी चर्चा हुई।

पुलिस ने सरपंचों से अपेक्षा की कि वे ग्रामवासियों को कानून के प्रति जागरूक करें और सहयोगात्मक वातावरण बनाकर अपराध नियंत्रण में मदद करें।