छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 हजार की हीरोइन के साथ आरोपी अरमान अंसारी गिरफ्तार

भिलाई। नशे के अवैध कारोबार पर दुर्ग पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना छावनी पुलिस ने सी. मार्केट पावर हाउस भिलाई के पास अवैध रूप से हीरोइन (चिट्टा) बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम हीरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹80,000 बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना छावनी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ हेरोइन विक्रय करने के लिए रखे हुए है। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 04 ग्राम हीरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत धारा 21 (b) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम:
अरमान अंसारी (उम्र 21 वर्ष)
जप्त सामग्री
04 ग्राम हीरोइन (चिट्टा)
अनुमानित कीमत ₹80,000/-
