दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा सप्लाई चेन ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 की पकड़े गए

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा सप्लाई चेन ध्वस्त, 7 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 की पकड़े गए

भिलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मोहन नगर पुलिस ने नशे के तस्करों के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी 8 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इस तरह मामले में अब तक कुल 15 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के तार पंजाब से जुड़े हुए हैं और आरोपी संगठित होकर हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-बिक्री का धंधा करते थे। वे आपस में व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क कर नशे की खरीद-फरोख्त और रकम का लेनदेन करते थे। रकम का भुगतान नकद के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए भी होता था।

ताजा कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनका उपयोग नशे के सौदे में किया जाता था। आरोपियों को उनके ठिकानों और भिलाई क्षेत्र से तलाश कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई से यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

नाम आरोपी

1. हरीष कुमार सोनी श्रमीक नगर छावनी

2. प्रशांत मशीह हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल

3. सौरभ शर्मा भिलाई नगर

4. निहाल राय सेक्टर 01 भिलाई थाना भिलाई मटूट्टी

5. अब्दुल ईरफान हाउसिंग बोड भिलाई थाना जामूल

6. पी. तुलसा राव सेक्टर 01 भिलाई थाना भिलाई भट्टी

7. अबदुल समीर हाउसिंग बोड भिलाई थाना जामुल। वेब न्यूज़ टाइटल और स्क्रिप्ट