विधि जनसेवा संस्थान ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
भिलाई। नेहरू नगर, भेलवा तालाब में विधि जनसेवा संस्थान ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। तिरंगा लहराया, राष्ट्रगान गूंजा और देशभक्ति के जयकारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में संस्था की महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर सभी का मुंह मीठा कर खुशियां बांटी गईं। ये सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि देश के प्रति प्रेम और एकता का संदेश था। इस दौरान वार्ड 4 की पार्षद चन्देश्वरी बांधे, बिस्वजीत मजूमदार, संजय मयंक, माधव राव पाटिल, प्रदीप चक्रवर्ती, सजल साहा, ओम प्रकाश शर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, मुकेश गुप्ता, विनोद बंसल, सुनील माते, पुष्पा रानी मजूमदार, सरिता देवी, सुमिता साहा, नीलिमा माते आदि उपस्थित थे।