भिलाई निगम आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग, AAP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई निगम आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग, AAP ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। आम आदमी पार्टी के भिलाई नेता जसप्रीत सिंह ने आज जिला कलेक्टर जनदर्शन में उपस्थित होकर भिलाई नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने वर्तमान नगर निगम आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पर संगठित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया

शिकायत के प्रमुख बिंदु:

अधिकारियों के संरक्षण में घोटाला: नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और निर्माण कार्यों में भारी आर्थिक अनियमितताएं हो रही हैं, जिसे वर्तमान आयुक्त और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है।

साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ का अंदेशा: जसप्रीत सिंह ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच हेतु इन अधिकारियों को हटाया जाए, अन्यथा ये अपने पद का दुरुपयोग कर साक्ष्यों और वित्तीय अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

अवैध प्लॉटिंग का गंभीर आरोप : भिलाई में भू-माफियाओं के साथ मिलकर चल रहे अवैध प्लॉटिंग के खेल में आयुक्त की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।

RTI और शिकायतों की अनदेखी : सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारियों को भ्रष्टाचार छुपाने के उद्देश्य से दबाया जा रहा है और पिछली शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासनिक मांग:

प्रार्थी ने कलेक्टर महोदय से शासन स्तर पर एक 'स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच दल' गठित करने का निवेदन किया है जो पिछले वर्षों के निविदाओं (Tenders) और वित्तीय दस्तावेजों की सूक्ष्मता से जांच करे। जसप्रीत सिंह ने कहा कि वे जांच में सहयोग हेतु सभी आवश्यक साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।