पुराने पैसों की वसूली विवाद में युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुराने पैसों की वसूली विवाद में युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुराने पैसों की वसूली को लेकर हुए आपसी विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मामला दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन का है, जहां मारपीट में गंभीर चोट लगने के बाद घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को होटल 36 इन में पैसों की वसूली को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक ऋषि निर्मलकर के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। गंभीर चोटों के चलते युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत धारा 103, 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि बाकी तीन आरोपी फरार थे।

पुलिस ने लगातार तलाश के बाद 2 फरवरी 2026 को सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रशांत राव (26), निवासी ओम नगर उरला, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
  2. लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18 वर्ष 04 माह), निवासी जयंती नगर, दुर्ग (पूर्व गिरफ्तार)
  3. काके उर्फ हरविंदर सिंह (20), निवासी कैलाश नगर, दुर्ग
  4. मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19), निवासी गुरूनानक नगर, दुर्ग
  5. अंकित झा (22), निवासी बेलूर हाउसिंग, हावड़ा (प.ब.), हाल मुकाम दीपक नगर, दुर्ग