इलेक्ट्रॉनिक दुकान की आड़ में सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, 15.74 लाख की जब्ती

इलेक्ट्रॉनिक दुकान की आड़ में सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, 15.74 लाख की जब्ती

भिलाई। थाना पाटन पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिक दुकान की आड़ में सट्टा लिख रहा था। पुलिस ने मौके से नगद 54,170 रुपये, मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची सहित अन्य सामग्री जब्त की है। इसके अलावा एक टाटा कंपनी का वाहन भी जप्त किया गया है, जिससे कुल जप्ती मूल्य करीब 15.74 लाख रुपये बताया गया।

पुलिस के अनुसार 30 जनवरी 2026 को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 09, पाटन में एक व्यक्ति दुकान की आड़ में मोबाइल के माध्यम से अवैध सट्टा कारोबार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी, जहां आरोपी सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

अपराध दर्ज, जुआ अधिनियम के तहत केस

मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2026 दर्ज कर धारा 5, 6(क), 7(ख) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी का नाम

नितेश कुमार देवांगन (44 वर्ष)

निवासी: वार्ड क्रमांक 51, देशमुख मोहल्ला, बुधवारा बस्ती, थाना पाटन, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

टाटा कंपनी का वाहन (अनुमानित कीमत ₹15 लाख)

वीवो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹20 हजार)

नगद ₹54,170/-

सट्टा पर्ची व डॉट पेन

कुल जप्ती मूल्य: लगभग ₹15,74,170/-