अंडरब्रिज के पास नाले में मिला कैफे कर्मी का शव

भिलाई। कोहका के एक कैफे के कुक का संदिग्ध हालत में सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास नाले में शव पड़ा मिला है। माथे पर चोट के निशान मिले हैं।भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुरजीत राय निवासी कोलकाता के रूप में हुई है। वो कोहका इलाके में एक कैफ में नौकरी करता था। बताया जाता है कि वह अक्सर नेहरु नगर चौक पर किसी पब में शराब पीने आता था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार रात भी वह आया होगा। इसके बाद वर नाले के पास पहुंचा होगा। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।